Saturday 1 February 2020

महेंद्र सिंह धोनी को देख बेकाबू हुए Fans, video में देखें ऐसा था नज़ारा!


महेंद्र सिंह धोनी, नाम तो सुना ही होगा अरे जनाब सुना कैसे नहीं होगा दिलों में जो बसता है  तो एक बार फिर पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी जो आईसीसी वर्ल्ड कप 2019 के बाद से क्रिकेट मैदान से दूर हैं सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरें और वीडियो जमकर वायरल हो रहे हैं। धोनी हाल ही में अपनी पत्नी साक्षी और दोस्तों के साथ मध्य प्रदेश में कान्हा नेशनल पार्क की सैर के लिए गए थे। धोनी के इस वेकेशन की कई तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। धोनी का एक वीडियो भी सामने आया है जोकी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, जिसमें माही को देखकर भीड़ बेकाबू हो रही है।

सोशल मीडिया पर बेहिसाब वायरल हो रहे है इस वीडियो में महेंद्र सिंह एक जीप में बैठे हुए नजर आ रहे हैं। जिसे देखकर फैन्स जोर-जोर से धोनी-धोनी के नारे लगाने लगते हैं। इसके साथ ही इस वीडियो में फैन्स बेकाबू भी नजर आ रहे हैं। फैन्स के बीच धोनी की दीवाङी ऐसी है कि वे उनके साथ तस्वीर क्लिक करवाने और उनसे हाथ मिलाने के लिए उनके बहुत ज्यादा पास आने लगते हैं। भीड़ को इस तरह बेकाबू होता देख गाड़ी में मौजूद और लोग फेंस से पीछे हटने कि गुजारिश करने लगते हैं।

वीडियो में धोनी जीप की फ्रंट सीट पर आराम से बैठे हुए नजर आ रहे हैं। धोनी हमेशा की तरह इस तरह के माहौल भी काफी कूल और शांत अंदाज में नजर आए। फैन्स के इस व्यवहार पर धोनी ने किसी तरह की कोई नाराजगी जाहिर नहीं की। 


Click to go direct:

https://twitter.com/i/status/1223593083817775104